Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख बनेंगे अशोक कुमार, अर्जुन कपूर बनेंगे किशोर कुमार

हमें फॉलो करें शाहरुख बनेंगे अशोक कुमार, अर्जुन कपूर बनेंगे किशोर कुमार

वार्ता

, शुक्रवार, 12 दिसंबर 2014 (11:36 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' के रिमेक में काम कर सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रोहित शेट्टी जल्द ही शाहरुख खान के साथ क्लासिक कॉमेडी चलती का नाम गाड़ी की रीमेक बनाने की तैयारी में हैं।

चर्चा है कि इस फिल्म में शाहरुख जहां अशोक कुमार का किरदार निभाएंगे वहीं अर्जुन कपूर को फिल्म में किशोर कुमार के रोल के लिए चुना गया है। 1958 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' की कहानी तीन भाइयों पर आधारित थी। फिल्म में अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनूप कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में मधुबाला का किरदार किस अभिनेत्री निभाएंगील इस बात का अभी खुलासा नही हो सका है। हालांकि चर्चा है कि यह किरदार ऐश्वर्या राय निभा सकती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi