Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख की दिलवाले से प्रियंका दु:खी

हमें फॉलो करें शाहरुख की दिलवाले से प्रियंका दु:खी
18 दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा की 'बाजीराव मस्तानी' तो रिलीज होगी ही, इसका सामना शाहरुख खान की 'दिलवाले' से होगा। इस टक्कर से प्रियंका खासी दु:खी हैं और इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं। प्रियंका से उनके फैन ने कहा कि वे 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज डेट आगे-पीछे करें, जिस पर प्रियंका ने कहा कि यह उनके हाथ में नहीं है। 

 
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज डेट 18 दिसम्बर पहले ही घोषित की गई थी, लेकिन बाद में शाहरुख खान ने भी इसी दिन अपनी फिल्म 'दिलवाले' को रिलीज करने की घोषणा की। दोनों ही फिल्म के निर्माता अड़े हुए हैं। 

 
बाजीराव मस्तानी में प्रियंका के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi