Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस नए हीरो की लगी लॉटरी, बना सोनाक्षी का हीरो

हमें फॉलो करें इस नए हीरो की लगी लॉटरी, बना सोनाक्षी का हीरो
इस कलाकार को ज्यादातर लोग पहचानते भी नहीं होंगे। कुछ को दिमाग पर जोर डालना होगा तभी वे पहचान पाएंगे, लेकिन इस बंदे की तो निकल पड़ी है। मानो लॉटरी लग गई है। आखिर सोनाक्षी सिन्हा का हीरो बनने का अवसर जो मिल रहा है। नाम है अमित साथ। 'काई पो छे' में इनका काम पसंद किया गया था। कुछ फिल्मों में नजर आए और फिलहाल संघर्ष कर रहे हैं। 
गजनी और हॉलिडे जैसी फिल्म बनाने वाले एआर मुरुगदास 'अकीरा' नामक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। यह फिल्म नायिका प्रधान है और हर फ्रेम में सोनाक्षी छाई हुई है। ऐसे में किसी नामी स्टार को कुछ करने की गुंजाइश नहीं बाकी रहती। लिहाजा ऐसे कलाकार को लिया गया है जो इसमें काम करने के लिए राजी हो जाए। आखिरकार यह तलाश अमित साध कर खत्म हुई। 
webdunia
फॉक्स स्टार स्टुडियोज़ इस फिल्म को बना रहा है। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न भी इसमें नजर आएंगे। खलनायक का किरदार निभाने के लिए अनुराग कश्यप को चुना गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi