Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बंटी के साथ सगाई को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा

हमें फॉलो करें बंटी के साथ सगाई को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा' दो सितम्बर को रिलीज होने वाली है। लम्बे समय से वे सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं और उनके फैंस बेसब्री से 'अकीरा' का इंतजार कर रहे हैं। 'अकीरा' एक एक्शन फिल्म है जिसके लिए सोनाक्षी ने खासा पसीना बहाया है। इसे एआर मुरुगदास ने निर्देशित किया है जो इसके पहले हिंदी में 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। 
'अकीरा' के प्रचार में इन दिनों सोनाक्षी व्यस्त हैं। प्रचार की पूरी जिम्मेदारी सोनाक्षी के कंधों पर है क्योंकि वे फिल्म का सबसे लोकप्रिय चेहरा है। प्रचार के दौरान सोनाक्षी से उनकी सगाई को लेकर प्रश्न पूछ लिया गया। पिछले दिनों चर्चा थी कि सोनाक्षी अपने पूर्व प्रेमी बंटी सचदेवा के पास पहुंच गईं। एक फोटो भी देखने को मिला था जिसमें बंटी और सोनाक्षी पार्टी मनाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो कह दिया कि सोनाक्षी और बंटी ने सगाई भी कर ली है। 
 
सोनाक्षी के इसका खुलासा किया है। उनके अनुसार ये सारी बातें गलत हैं। लोग मनगढ़ंत बातें बना लेते हैं। यदि मेरे परिवार पर बात आती है तो मैं तुरंत इसका खंडन कर देती हूं। एक ट्वीट सारे खुलासे कर देता है। सोनाक्षी के अनुसार वे इस समय सारा ध्यान फिल्मों पर लगा रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैप्पी भाग जाएगी का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन