Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला सशक्तिकरण का मतलब शारीरिक संबंध ही नहीं : सोनाक्षी सिन्हा

हमें फॉलो करें महिला सशक्तिकरण का मतलब शारीरिक संबंध ही नहीं : सोनाक्षी सिन्हा
दीपिका पादुकोण का वीडियो 'माई चॉइस' को जहां बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने पसंद किया है वही कुछ लोगों को यह नापसंद आया है। उनका कहना है कि नारी सशक्तिकरण का मतलब व्याभिचार ही नहीं है। इस तरह के विचार सोनाक्षी सिन्हा भी रखती हैं। 
सोनाक्षी ने दीपिका का वीडियो तो नहीं देखा है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी है कि यह वीडियो महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित है। सोनाक्षी का कहना है कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को रोजगार और ताकत देना है न कि इसका मतलब कपड़े पहनने से या शारीरिक संबंध से है। 
 
सोनाक्षी की इस बात की तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने अपने विचारों को खुल कर सामने रखा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi