Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनू सूद के गाने 'साथ क्या निभाओगे' का फर्स्ट लुक आया सामने, निधि अग्रवाल संग आएंगे नजर

हमें फॉलो करें सोनू सूद के गाने 'साथ क्या निभाओगे' का फर्स्ट लुक आया सामने, निधि अग्रवाल संग आएंगे नजर
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (14:19 IST)
कोरोना काल में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लोगों की मदद करके अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। अपने नेक काम के अलावा सोनू सूद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोनू सूद के नए गाने 'साथ क्या निभाओगे' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 

 
सोनू सूद के इस गाने को फराह खान ने निर्देशित किया है। इस म्यूजिक वीडियो में सोनू सूद के साथ निधि अग्रवाल नजर आएंगी। देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा निर्मित 'साथ क्या निभाओगे' गाने की शूटिंग पंजाब में की गई है।
 
यह गाना 90 के दशक के मशहूर गाने 'साथ क्या निभाएंगे' का रीक्रिएटेड वर्जन है। गाने को अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में सोनू सूद एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो एक किसान से पुलिस अफसर बनता है।
 
इस गाने का टीजर 5 अगस्त को रिलीज होगा। निधि अग्रवाल इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेंड हैं। उन्हें इसमें सोनू सूद और फराह खान दोनों के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किशोर कुमार के बारे में मजेदार जानकारियां