Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साउथ स्टार विक्रम की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें साउथ स्टार विक्रम की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
, शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (16:51 IST)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ स्टार विक्रम को तबीयत खराब होने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर को हार्ट अटैक आया है। विक्रम की हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
 
विक्रम 8 जुलाई को अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' का टीजर रिलीज करने वाले थे, लेकिन इससे पहले उनकी तबियत बिगड़ गई। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विक्रम को हार्ट अटैक आया है, लेकिन डॉक्‍टर या विक्रम की टीम की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्‍ट‍ि नहीं की गई है।
 
एक्टर विक्रम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की बात करे तो यह एक बिग बजट मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थि, जयम रवि, सरथ कुमार और त्रिशा जैसे सितारे भी हैं। इसके अलावा विक्रम फिल्म 'कोबरा' में दिखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान को डेट कर रहे थे कार्तिक आर्यन, करण जौहर ने किया कंफर्म