Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या सनी देओल ने डिंपल कपाडिया को किया वेलेंटाइन डे विश?

हमें फॉलो करें क्या सनी देओल ने डिंपल कपाडिया को किया वेलेंटाइन डे विश?
बॉलीवुड में सिर्फ यंग कपल्स ही नहीं बल्कि पुराने एक्टर्स भी वैलेंटाइन डे पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने ज़माने में कई लड़कियों का क्रश रह चुके एक्टर सनी देओल भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 
 
सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वैलेंटाइन डे विश किया है। उन्होंने इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में एक कपल की शेडो दिखाई दे रही हैं जिसमें वे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। वहीं दूसरी पिक्चर में कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए है। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है 'हैप्पी वेलेंटाइन डे!' 
 
अपनी पत्नी को हमेशा ग्लैमर लाइट से दूर रखने वाले सनी का यह पोस्ट सवाल खड़ा करता है कि आखिर यह पोस्ट है किसके लिए? क्या यह उनके पुराने प्यार डिंपल कपाडिया के लिए तो नहीं। 
 
सभी को पता है कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का प्यार एक ज़माने में परवान चढ़ा था, लेकिन दोनों को अलग होना पड़ा। बाद में उन्होंने बताया कि वे सिर्फ अब अच्छे दोस्त हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्हें लंदन की सड़को पर साथ देखा गया था। इससे उनकी चर्चा फिर होने लगी थी। 
 
 
अब यह खबर भी है कि सनी एक फिल्म में कैमियो करने वाले हैं जो डिंपल कपाड़िया के भतीजे करण कपाडिया की डेब्यु फिल्म होगी। इसमें डिंपल भी होंगी और दोनों 24 वर्षों बाद साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। डिंपल और सनी कभी अलग हो ही नहीं पाए थे। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 की रिलीज डेट फिक्स... देखिए संजय दत्त का खतरनाक लुक