Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोन को पति ने दिया सरप्राइज गिफ्ट

हमें फॉलो करें सनी लियोन को पति ने दिया सरप्राइज गिफ्ट
सनी लियोन को उनके पति डेनियल वेबर कितना चाहते हैं कि यह किसी से छिपा नहीं है। अपने प्रेम का इजहार करते हुए डेनियल अक्सर सनी को गिफ्ट देकर करते रहते हैं। हाल ही में सनी लियोन को डेनियल ने मसेराती कार गिफ्ट में दी है। यह सरप्राइज गिफ्ट था और सनी को इसके बारे में पता भी नहीं था।

यह बात सनी ने अपने फैंस के साथ बांटते हुए एक फोटो भी शेअर किया है जिसमें वे काली रंग की कार के साथ नजर आ रही हैं। सनी ने डेनियल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि यह उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन कार है। बताया जाता है कि इसकी कीमत लगभग पौने दो करोड़ है। फिलहाल सनी इसमें घूम कर मजे ले रही हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi