Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोन ने बढ़ा दी सलमान खान की मुश्किल!

हमें फॉलो करें सनी लियोन ने बढ़ा दी सलमान खान की मुश्किल!
ऐसा बॉलीवुड में ही होता है। आप जिस कहानी पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हों तब तक दूसरी फिल्म उसी कहानी पर बन रिलीज भी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बॉलीवुड के लेखक एक ही जगह से 'प्रेरणा' ले लेते हैं। ताजा मामला सनी लियोन की फिल्म 'एक पहेली लीला' और सलमान खान की आगामी फिल्म 'शुद्धि' को लेकर है। 
 
खबरचियों का कहना है कि लीला की कहानी और 'शुद्धि' की कहानी एक जैसी ही है। यह बात तब उजागर हुई जब 'एक पहेली लीला' रिलीज हुई। चूंकि सलमान की फिल्म का विषय भी पुर्नजन्म पर आधारित है इसलिए लीला देखने इसके मेकर भी गए और दंग रह गए कि लीला की कहानी उनकी कहानी से मिलती-जुलती है। 
 
इस बात से 'शुद्धि' वालों की नींद उड़ गई है। अब नए सिरे से कहानी को तैयार करना होगा या फिर बड़े परिवर्तन करने होंगे। यह बात इतनी आसान नहीं है। 
वैसे शुद्धि बनाने की जब से घोषणा हुई है तब से यह फिल्म गलत कारणों से चर्चा में बनी हुई है। पहले तो इस फिल्म को करने के लिए कोई हीरो राजी नहीं हुआ। बड़ी मुश्किल से रितिक रोशन और करीना कपूर माने। अचानक एक दिन रितिक ने यह फिल्म छोड़ दी। करीना पर भी इसका असर हुआ और उन्होंने भी फिल्म से पल्ला झाड़ लिया। 
 
फिल्म के निर्माता आखिरकार सलमान खान की शरण में गए। सलमान तो राजी हो गए, लेकिन उन्होंने शर्त रख दी कि पहले 'प्रेम रतन धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग करेंगे फिर 'शुद्धि' की शूटिंग आरंभ करेंगे। यह शर्त मान ली गई, लेकिन फिल्म की शूटिंग लगभग एक वर्ष के लिए टल गई। अब सनी की लीला ने 'शुद्धि' वालों का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया। फिलहाल वे इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi