Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोन को मकान मालिक ने घर से निकाला

हमें फॉलो करें सनी लियोन को मकान मालिक ने घर से निकाला
, शुक्रवार, 22 मई 2015 (12:19 IST)
बॉलीवुड में आने के बाद ही सनी लियोन सबकी फेवरिट बन गईं। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उन्होंने अपने दम पर कई प्रोड्युसर को अच्छा मुनाफा करवाया है। इसीलिए उनके सामने फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं।
हालांकि उनके चाहने वाले तो बहुत हैं, लेकिन उनके मकान मालिक उनसे ज्यादा खुश नहीं रहते। यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि सनी लियोन सेलिना जेटली के घर में किराएदार के रूप में रहती हैं। जब सनी लियोन मुंबई आई थीं तो पोर्न स्टार के टैग के चलते उन्हें किराए का मकान ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

 
ऐसे में सेलीना ने अपने घर में उन्हें रहने के लिए जगह दी थी। लेकिन, अब खबर आ रही है कि सेलीना ने सनी लियोन को तुरंत फ्लैट खाली करने के लिए बोला है। इसका कारण यह है कि बेबी डॉल एक्ट्रेस उनके फ्लैट को साफ-सुथरा नहीं रखती।  
 
खबरों के मुताबिक जब सेलीना एकाएक सनी के कमरे में आईं तो वे उनके वॉशरूम में काई जमी देख कर दंग रह गईं। वह विश्ववास नहीं कर पा रही थीं कि उनका घर इतना गंदा हो सकता है। इसे देखकर गुस्साई हुई सेलीना जेटली ने सनी को अपार्टमेंट खाली करने को कह दिया।               
 
अब सनी बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। लेकिन सनी को मुंबई में फ्लैट खरीदना अभी भी मुश्किल ही है। क्योंकि रेजीडेंशियल सोसायटीज सनी को फ्लैट बेंचने से साफ इंकार कर चुकी हैं। इसीलिए अभी सनी एक होटल में रह रही हैं। अब वे एक नए घर की तलाश में हैं वे जल्द ही अपने न ए घर में शिफ्ट हो जाएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi