Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म 7 जनवरी को होगी रिलीज, पोस्टर भी आया सामने

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म 7 जनवरी को होगी रिलीज, पोस्टर भी आया सामने
, मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (19:15 IST)
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभी भी उनके फैंस को रोजाना याद आते हैं। उन्हें यह जान कर खुशी होगी कि सुशांत की एक फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम है 'छिछोरे'। यह फिल्म चीन में रिलीज होने जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह वहां पर शानदार व्यवसाय कर सकती है। 
 
छिछोरे का चीनी भाषा में पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट मौजूद है। साथ में फिल्म का नाम चीनी भाषा में लिखा और रिलीज डेट भी है। 
webdunia
छिछोरे को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया था। इससे पहले उनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'दंगल' भी चीन में रिलीज हुई थी और फिल्म ने अच्छा व्यवसाय किया था। नितेश को उम्मीद है कि छिछोरे भी वहां कमाल कर सकती है। 
 
छिछोरे ने भारत में अच्छा व्यवसाय किया था और हिट रही थी। फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीरा शाह ने 50 की उम्र में शेयर किया ऐसा वीडियो कि लोगों का दिल मचल गया