Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'द स्काई इज पिंक' की को-स्टार जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर सामने आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

हमें फॉलो करें 'द स्काई इज पिंक' की को-स्टार जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर सामने आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
, बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (14:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले ने सबको चौंका दिया था। उनके बॉलीवुड छोड़ने का फैसला बहस का मुद्दा बन गया था। कुछ लोगो ने इस मुद्दे को लेकर जायरा वसीम को ट्रोल किया, तो वहीं कुछ लोगो के मन जायरा के इस विचार को लेकर आक्रोश देखने को भी मिला। वहीं कुछ लोगो को ये भी लगा कि शायद जायरा वसीम का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है।


अब हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले पर अपनी राय दी है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'ये जायरा की पर्सनल च्वॉइस थी। हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि किसी व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंसेंस दी हैं। हम हमेशा उनके अच्छे की कामना करते हैं।'
जब प्रियंका से पूछा गया कि जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने के निर्णय के बाद क्या उनकी जायरा से बातचीत हुई? इस सवाल पर प्रियंका ने कहा, 'हमारी कई बार बात हुई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और काम को लेकर कभी बात नहीं हुई। इससे मेरा कोई वास्ता नहीं है।'

webdunia
जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सिनेमाजगत को छोड़ने का ऐलान किया था। जायरा ने लिखा था, '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलिरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।' 
 
द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी के रोल में हैं, जो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होटल का बिल नहीं चुका पाई फिल्म 'बोले चू‍ड़ियां' की टीम! जानिए फिर क्या हुआ