Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैकी श्रॉफ का खुलासा, टाइगर श्रॉफ इस हीरोइन से कर सकते हैं शादी

हमें फॉलो करें जैकी श्रॉफ का खुलासा, टाइगर श्रॉफ इस हीरोइन से कर सकते हैं शादी
जैकी श्रॉफ और उनके बेटे टाइगर श्रॉफ के मिजाज में बहुत अंतर है। जैकी बिंदास हैं। जो दिल में है वो जुबां पर है। ज्यादा छिपाने या बात को गोल-गोल घुमाने की आदत उनमें नहीं है। दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ शर्मीले हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोटेक्ट कर रखते हैं। इस बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है। 
 
टाइगर श्रॉफ और फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी की दोस्ती जगजाहिर है। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। छुट्टियां भी साथ बिताते हैं। कहने वाले कहते हैं कि बात दोस्ती से बढ़ कर है, लेकिन टाइगर और दिशा ने इस बारे में कभी भी मुंह नहीं खोला। 

webdunia

 
इस बारे में जैकी श्रॉफ ने ही खुलासा कर दिया। मीडिया से बात करते हुए जैकी ने कहा कि उनके बेटे ने 25 वर्ष की उम्र में ही एक लड़की से दोस्ती कर ली। दिशा की तारीफ करते हुए जैकी ने कहा कि वह अच्छा डांस करती है और दोनों को साथ में काम करते देख उन्हें अच्छा लगता है। 

webdunia


जैकी के अनुसार दिशा आर्मी बैकग्राउंड से हैं और अनुशासन का महत्व अच्छी तरह समझती हैं। इसके बाद जग्गू दादा ने कहा कि टाइगर और दिशा शादी भी कर सकते हैं। वे खुले आम प्यार कर सकते हैं। चाहे तो दोस्त बन कर भी रह सकते हैं। सब कुछ उन पर निर्भर है। यानी जैकी ने अपने बेटे को पूरी छूट दे रखी है।

इस समय जैकी और दिशा साथ में एक फिल्म भी कर रहे हैं। सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'भारत' में जैकी और दिशा के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान और भंसाली की फिल्म का नाम और हीरोइन हुई तय!