Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी किए बिना तुषार कपूर पिता बने

हमें फॉलो करें शादी किए बिना तुषार कपूर पिता बने
तुषार कपूर सरोगेसी के जरिये एक बेटे के पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। तुषार अविवाहित हैं और अपने परिवार को बढ़ाने के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। तुषार के पिता जीतेन्द्र बेहद उत्साहित हैं और उनका कहना है लक्ष्य का दादा बनकर वे खुशी महसूस कर रहे हैं। तुषार के इस निर्णय का उन्होंने पूरा समर्थन किया है। तुषार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। तुषार के बेटे का जन्म मुंबई स्थित जसलोक अस्पताल में हुआ है। 

अस्पताल के डॉक्टर्स ने तुषार की तारीफ करते हुए कहा कि तुषार ने हर कदम पर बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तुषार पब्लि‍क फिगर हैं और उनके इस निर्णय से कई लोग प्रेरित होंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका-दीपिका : चार मिनट के परफॉर्मेंस के बदले 1.30 करोड़ रु.