Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर बनीं यूपी की बहू, यूजर्स बोले- यूपी में हमार ससुराल बा...

हमें फॉलो करें 'का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर बनीं यूपी की बहू, यूजर्स बोले- यूपी में हमार ससुराल बा...
, गुरुवार, 23 जून 2022 (12:16 IST)
Photo - Twitter
अपने गाने 'यूपी में का बा' जरिए उत्तर प्रदेश व बिहार विधानसभा के चुनाव में शासन प्रशासन पर सवाल उठाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई हैं। नेहा ने यूपी के अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ शादी रचाई हैं। 

 
यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर काफी चर्चा में थी। उन्होंने एक भोजपूरी गाने के जरिए शासन प्रशासन पर सवाल उठाए थे। नेहा ने योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में तीखा हमला किया था। चुनाव के दौरान नेहा के गीत 'बिहार में का बा' और 'यूपी में का बा' खूब सुर्खियों में रहा था। 
 
webdunia
Photo - Twitter
युपी चुनाव के समय ही यह खबर सामने आई थी कि नेहा जल्द ही अंबेडकरनगर जिले की बहू बन सकती हैं। नेहा की सगाई पिछले साल हो गई थी। जून 2021 में नेहा और हिमांशु की शादी होने वाली थी, लेकिन हिमांशु की मां का कोरोना की वजह से निधन हो गया। जिसके बाद यह शादी टल गई थी। 
 
वहीं शादी के बाद नेहा सिंह राठौर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूपी की बहू बनने पर कई नेता भी उनपर निशाना साथ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 'अब नेहा को गाना चाहिए यूपी में हमार ससुराल बा।' एक यूजर ने लिखा, 'कई बार इंसान को सोच समझकर चीजों को जज करना चाहिए। अब यही यूपी आपको भाएगा।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Birthday : 64 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं मुकेश खन्ना, बताई थी शादी नहीं करने की वजह