Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड स्टार्स को क्यों है वेनिटी वैन से प्यार?

हमें फॉलो करें बॉलीवुड स्टार्स को क्यों है वेनिटी वैन से प्यार?
, गुरुवार, 17 सितम्बर 2015 (13:10 IST)
बॉलीवुड की शूटिंग हो और वेनिटी वैन खड़ी नजर न आए, ऐसा होना करीब नामुमकिन है। पिछले एक दशक के दौरान बॉलीवुड के नामचीन सितारे  आराम की तलाश में वेनिटी वैन को अपना चुके हैं। हाल ही में शाहरूख खान ने अपने लिए एक वेनिटी वैन बनवाई जिसकी कीमत बांद्रा के एक  फ्लैट के बराबर है।

 
सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक सभी ने मंहगी वेनिटी वैन के मालिक हैं। वहीं दूसरी ओर कई सितारे शूटिंग के दौरान वेनिटी वैन किराए पर लेते हैं। एक सूत्र के अनुसार करीब 350 वैनिटी वेन हमेशा ही फिल्मों की या विज्ञापनों की शूटिंग के लिए बुक रहती हैं। हर शिफ्ट  के लिए जिनका किराया, हजारों रुपये होता है ड्राइवर और क्लीनर भी अच्छे खासे दाम लेते हैं। 
                                                                            अगले पेज पर जानें क्या है करीना की वैन में खास... 
 

 
शूटिंग के दौरान इमारत में मेकअप रूम भी उपल्ब्ध रहता है परंतु स्टार्स उनमें घुसना भी पसंद नहीं करते नतीजा वैनिटी वैन में ही मेकअप रूम उन्हें भाने लगा है। करीना कहती हैं, " वैन में आराम रहता है। शूटिंग के दौरान वैन होने से काम आसाम हो जाता है।" वैनिटी वैन में हर  तरह की सुविधा मौजूद हैं। किचन, बिस्तर, टॉयलेट्स, बाथरूम, गेमिंग स्टेशन, बड़ा टीवी और भी बहुत कुछ। फिटनेस के लिए आतुर स्टार के लिए इसमें खास जिम भी होते हैं। कुछ स्टार ने वैनिटी वैन को मोबाइल जिम में तब्दील कर लिया है। वैनेटी वैन स्टार्स के लिए खास  जरूरत बन कर उभार चुकी हैं। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi