Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्लफ्रेंड के साथ रहने से वरूण धवन को रोका पापा डेविड धवन ने?

हमें फॉलो करें गर्लफ्रेंड के साथ रहने से वरूण धवन को रोका पापा डेविड धवन ने?
वरूण धवन लगातार उनके और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के रिश्ते में कुछ बोलने से बचते आए हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर इस रिश्ते को नहीं माना, उन्हें अक्सर साथ में डिनर डेट्स पर देखा गया है। अब एक वेबसाइट में आई रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने की सोच रहे हैं। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि वरूण नताशा के साथ रहने की योजना बना रहे थे परंतु उनके पिता और जाने माने निर्देशक डेविड धवन को वरूण का लिव-इन में रहने का आइडिया नहीं भाया और उन्होंने वरूण को ऐसा करने से इंकार कर दिया। 
 
एक सूत्र के अनुसार, वरूण और पापा डेविड के बीच इस बारे में लंबी बातचीत हुई जहां पापा ने उन्हें समझाया कि सारा परिवार नताशा को पसंद करता है और उन्हें खुशी होगी अगर वे दोनों शादी कर एक साथ रहें। परंतु उन्हें वरूण का लिव-इन में रहने का विचार कुछ जमा नहीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या विराट कोहली-अनुष्का शर्मा फिर हैं साथ?