Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म निर्देशक विकास बहल पर किसने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप?

हमें फॉलो करें फिल्म निर्देशक विकास बहल पर किसने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप?
कंगना रनौट को लेकर क्वीन जैसी महिला प्रधान फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाली विकास के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला है। 
 
विकास 'फैंटम फिल्म्स' में पार्टनर हैं। इस कंपनी में विकास के अलावा अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना भी पार्टनर हैं। इसी कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले गोआ ट्रिप के दौरान विकास ने हरकत की। 
 
कहा जा रहा है कि इस शिकायत को कंपनी के अन्य पार्टनरों ने गंभीरता से लिया है और विकास को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही विकास के खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है। 
 
दूसरी ओर विकास ने इन बातों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वे इस तरह की हरकत करने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते। वे उस महिला को दो-ढाई साल से जानते हैं और उनके दोस्त हैं। 
 
विकास का कहना है कि वे उस महिला से बात करने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो माफी भी मांग सकते हैं। उन्हें तो आश्चर्य हो रहा है कि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण चुपचाप क्यों गईं राजस्थान?