Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आप यकीन करेंगे कि ये विनोद खन्ना हैं?

हमें फॉलो करें क्या आप यकीन करेंगे कि ये विनोद खन्ना हैं?
विनोद खन्ना को बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक माना गया है। अपने शिखर दिनों में वे आकर्षण का केन्द्र हुआ करते थे। इन दिनों विनोद खन्ना की तबियत खराब है। उनके बड़े बेटे राहुल खन्ना बताया था कि शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे पहले की तुलना में बेहतर हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 
 
सोशली मीडिया पर उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे देख इस बात पर यकीन करना मुश्किल होता है क्योंकि विनोद खन्ना बेहद कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर है और उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। खन्ना परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी यह हालत देख उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। 
सत्तर के दशक में विनोद खन्ना बेहद सफल रहे थे। नंबर वन सिंहासन के लिए उनका और अमिताभ बच्चन का मुकाबला था। अचानक विनोद ने ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और संन्यास लेकर रजनीश के आश्रम चले गए। वहां उन्हें माली बना दिया गया। कई लोगों का मानना है कि यदि विनोद ने ऐसा नहीं किया होता तो अमिताभ बच्चन के बजाय वे सुपरस्टार होते। 
 
बाद में रजनीश से मोह भंग होने पर विनोद खन्ना फिर फिल्मों में लौटे और उन्होंने कुछ सफल फिल्में दी। बाद में वे राजनीति की ओर मुड़ गए और फिल्मों में यदाकदा चरित्र भूमिकाओं में देखे गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाहुबली 2... अप्रैल का सबसे बड़ा आकर्षण