Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वायरल हो रहा विरुष्का का एक और रोमांटिक वीडियो

हमें फॉलो करें वायरल हो रहा विरुष्का का एक और रोमांटिक वीडियो
फैंस अभी भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के लिए बेहद खुश हैं। इटली में परिवार और खास दोस्तों की मौजुदगी में हुई विरुष्का की शादी के शानदार पिक्चर्स और वीडियो शेयर हो रहे हैं। उनकी सगाई की वीडियो से लेकर मंडप तक की वीडियो, सभी ने लोगों को एक्साइट किया। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विराट का अनुष्का के लिए प्यार देखने को मिल रहा है।
 
यह वीडियो बहुत ही खास है और फैंस इसे सबसे ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में विराट एक बहुत ही रोमांटिक गाना गा रहे हैं। विराट के फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि विराट सिर्फ दमदार प्लेयर ही नहीं बल्कि बहुत अच्छे सिंगर भी हैं। विराट रेट्रो सांग मेरे मेहबूब कयामत होगी गाना अनुष्का के लिए गा रहे हैं। दोस्तों के साथ एक पार्टी में विराट और अनुष्का के साथ उनके खास लोग थे। विराट फ्रंट में बैठकर मेरे मेहबूब गाना गा रहे थे और अनुष्का पीछे सबके साथ बैठे प्यारे एक्सप्रेशंस के साथ सुन रही थीं अनुष्का गाना सुनकर बहुत खुश और इमोशनल थी। हमेशा फिल्ड पर विराट के लिए चियर करने वाली अनुष्का पार्टी में भी उन्हें चियर कर रही थीं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन का 'कीप गोइंग' वीडियो को मिले लाखों व्युस