Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चालान कटने पर विवेक ओबेरॉय बोले- प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया, मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार रिप्लाई

हमें फॉलो करें चालान कटने पर विवेक ओबेरॉय बोले- प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया, मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार रिप्लाई
, रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (16:04 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर विवेक ओबेरॉय को बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाना भारी पड़ गया। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर पुलिस ने उनका 500 रुपए का चालान काट दिया। दरअसल विवेक ओबेरॉय ने 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बाइक पर पत्नी को घुमाते नजर आ रहे हैं।

 
ऐसे में मुंबई पुलिस ने विवेक पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाया था। अब मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर विवेक ओबेरॉय ने मजेदार रिएक्शन दिया है।
 
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान। बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के सवारी? मुंबई पुलिस चेकमेट करेगी। मुंबई पुलिस का ये बताने के लिए धन्‍यवाद कि सेफ्टी हमेशा सबसे जरूरी होती है। सुरक्षित रहें। हेलमेट और मास्क पहनें।'
 
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने भी जवाब देते हुए लिखा है, 'ये हमारी तरह से आपके लिए (विवेक ओबेरॉय) एक छोटा सा वैलेंटाइन डे गिफ्ट था।'
 
शुक्रवार को मुंबई पुलिस को सोशल एक्टिविस्ट डॉ बीनू वर्गीस द्वारा ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय का बिना हेलमेट के बाइक चलाने की शिकायत मिली। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। विवेक ओबेरॉय पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप भी लगा है। विवेक और उनकी पत्नी ने मास्‍क भी नहीं लगाया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुरुष सुंदर महिलाओं को पसंद करता है और महिलाएं... : Funny Joke