Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए कौन हैं नताशा दलाल जिनके साथ सात फेरे लेने जा रहे वरुण धवन?

हमें फॉलो करें जानिए कौन हैं नताशा दलाल जिनके साथ सात फेरे लेने जा रहे वरुण धवन?
, रविवार, 24 जनवरी 2021 (15:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। दोनों के शादी समारोह की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं और दोनों वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि नताशा दलाल कौन हैं, जिन्होंने वरुण धवन का दिल चुराया है...

 
नताशा दलाल एक स्थापित फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का ब्रांड नेम है। उनके इस फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है। उनका यह लेबल ब्राइडल और वेडिंग आउटफिट्स के लिए मशहूर है।
 
न्यूयॉर्क में पढ़ाई पूरी करने का बाद वह 2013 में भारत लौटीं। वह वरुण धवन की बचपन से ही दोस्त हैं। बचपन से दोस्त होने के बावजूद, वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान शुरू हुई। उस वक्त दोनों 11वीं या 12वीं में पढ़ते थे।
 
webdunia
वरुण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट भी किया लेकिन आखिर में उन्होंने वरुण की फीलिंग्स के स्वीकार किया। वरुण ने कई प्लेटफॉर्म पर नताशा के लिए अपना प्यार जताया। लेकिन साल 2017 में खबर आई की वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से ब्रेकअप कर लिया। लेकिन वरुण ने इन खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें अफवाह बताया।
 
साल 2018 में वरुण और नताशा की शादी की अफवाहें फैलने लगी और साल 2019 में भी जारी रहा। वरुण ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि वह इतनी जल्दी शादी नहीं करेंगे। साल 2020 में फिर शादी की चर्चा फिर शुरू हुई और थाइलैंड में हनीमून मनाने की प्लानिंग की खबरें भी सामने आईं।
 
लेकिन कोरोनावायरस की वजह ये संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। 24 जनवरी 2021 को शादी कर रहे हैं। उनकी शादी मुंबई के अलीबाग स्थित एक होटल में होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों ने फिर रोकी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, एक्ट्रेस से की यह मांग