Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेटर युवराज सिंह की पार्टी में नजर आईं पूर्व प्रेमिका किम शर्मा

हमें फॉलो करें क्रिकेटर युवराज सिंह की पार्टी में नजर आईं पूर्व प्रेमिका किम शर्मा
Photo : Instagram

कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अपनी इस शानदार पारी का जश्न उन्होंने हाल ही में एक पार्टी देकर मनाया। इस पार्टी में युवराज के खास और नजदीकी दोस्त शामिल थे। 
 
इस पार्टी में एक चेहरा देख सभी चकित रह गए। युवराज की पूर्व प्रेमिका किम शर्मा भी इसमें शामिल हुईं। किम और युवराज की पत्नी हेज़ल कीच ने भी मुलाकात की और दोनों ही सामान्य रहीं। 
webdunia
Photo : Instagram
किम जब पार्टी से विदा हुईं तो युवराज उन्हें छोड़ने भी बाहर तक आए। इससे साफ नजर आया कि अब सब कुछ सामान्य है और पुरानी बातों को भूला कर युवी तथा किम आगे बढ़ चुके हैं। 
 
गौरतलब है कि युवराज और किम एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। वे शादी भी करना चाहते थे। बताया जाता है कि युवराज की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए दोनों शादी नहीं कर पाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लू बिकिनी में सरगुन मेहता का हॉट अंदाज, पति रवि दुबे संग एंजॉय कर रही हैं वेकेशन