Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज़ोया पर गर्व है जावेद अख्तर को

हमें फॉलो करें ज़ोया पर गर्व है जावेद अख्तर को
जावेद अख्तर कभी भी अपनी बेटी ज़ोया की तारीफ करते नहीं थकते हैं। उन्हें ज़ोया पर गर्व है। किसी भी मामले में उन्हें ज़ोया से बात करना और उनकी राय लेना पसंद है। उनके हिसाब से ज़ोया सामने वाले इंसान के दृष्टिकोण को को बखूबी समझती हैं। उनकी इसी क्षमता की वजह से वे इतना बेहतरीन लेखन कर पाती है। वे जो भी लिखती हैं, अपने दिल से लिखती हैं। अलग-अलग तरह का अनुभव लेना उन्हें बहुत पसंद है और उनका अनुभव उनके लेखन में झलकता है।   
ज़ोया अकसर अपनी लिखी हुई स्क्रिप्ट अपने पिता को दिखाती हैं और पहले ड्राफ्ट को पढ़कर जावेद साहब समझ जाते हैं कि कहानी में कितनी गहराई है।  
 
ज़ोया के लेखन में हर किरदार का वर्णन बहुत ही खूबसूरत तरीके से होता है। आने वाली फिल्म दिल धड़कने दो में एक बार फिर से वो ऐसे किरदार को पर्दे पर ला रही हैं जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे। जावेद अख्तर ने फिल्म की कुछ झलकियों को देखा है और काफी तारीफ भी की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi