Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐसे लड़के के साथ डेट पर जाना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा

हमें फॉलो करें ऐसे लड़के के साथ डेट पर जाना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में किसी के साथ डेट नहीं करना चाहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का नाम अपनी फिल्मों के कई को-स्टार के साथ नाम जुड़ चुका है, लेकिन सबसे ज्यादा उनके लिंक-अप की खबरें जिस हीरो के साथ सुर्खियों में रहीं, वो हैं अर्जुन कपूर। सोनाक्षी ने अर्जुन कपूर के साथ इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म तेवर में काम किया है। इसके बाद से ही दोनों के बीच करीबी बढ़ने की चर्चा होने लगी।

           
सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन कपूर के साथ लिंक-अप पर चुप्पी तोड़ते हुए इससे इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों को हवा इसलिए मिली, क्योंकि दोनों जुहू में बहुत पास-पास रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचना भी बकवास है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी के साथ डेट पर नहीं जाना चाहतीं, क्योंकि एक्टर्स बहुत ही कॉम्प्लिकेटेड होते हैं। वे ऐसा सिंपल लड़का चाहती हैं, जो साइंटिस्ट या मरीन बायोलॉजिस्ट हो।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi