Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बलविंदर सिंह... फेमस हो गया की कहानी

हमें फॉलो करें बलविंदर सिंह... फेमस हो गया की कहानी
, गुरुवार, 11 सितम्बर 2014 (16:43 IST)
बैनर : सुनील अग्निहोत्री प्रोडक्शन्स, वंदना मोशन पिक्चर्स प्रा.लि.
निर्माता : मीका सिंह, सुनील अग्निहोत्री, वंदना जैन
निर्देशक : सुनील अग्निहोत्री
संगीत : मीका सिंह
कलाकार : मीका सिंह, शान, ग्रेबिएला बरटांटे, अनुपम खेर, राजपाल यादव, असरानी, विंदू दारा सिंह, सनी लियोन (मेहमान कलाकार)
रिलीज डेट : 26 सितम्बर 2014


 
मीका सिंह और शान की धाक बतौर गायक है, लेकिन दोनों 'बलविंदर सिंह... फेमस हो गया' में अभिनेता के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी दोनों के इर्दगिर्द घूमती है। दोनों के किरदारों का नाम है बलविंदर सिंह। यही नाम फिल्म में हास्य का कारण बनता है। दोनों बलविंदर एक लड़की का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

इसी बीच पता चलता है कि एक अरबपति अपनी सारी संपत्ति बलविंदर नामक एक इंसान के लिए छोड़ गया है, जिसका कोई पता नहीं है। ये दोनों बलविंदर दावा करने जाते हैं कि वे ही है इस संपत्ति के वास्तविक वारिस। वहां जाकर पता चलता है कि 130 बलविंदर और खड़े हैं, जो अरबों रुपये की संपत्ति का दावा कर रहे हैं। 

webdunia
 
 

कौन है इस संपत्ति का सही हकदार? दोनों में से कौन जीत पाएगा लड़की का दिल? कौन-सा बलविंदर होगा फेमस? जानने के लिए देखना होगी 'बलविंदर सिंह... पास हो गया।' 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi