Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साला खड़ूस की कहानी

हमें फॉलो करें साला खड़ूस की कहानी
बैनर : राजकुमार हिरानी फिल्म्स, ट्राईकलर प्रोडक्शन्स प्रा.लि., यूटीवी मोशन पिक्चर्स 
निर्माता : एस शशिकांत, आर माधवन, राजकुमार हिरानी,  सिद्धार्थ रॉय कपूर 
निर्देशक : सुधा कोंगरा प्रसाद
संगीत : संतोष नारायण
कलाकार : आर माधवन, रितिका सिंह, नासेर, ज़ाकिर हुसैन 
रिलीज डेट : 29 जनवरी 2016
आदि तोमर ने भारत के लिए मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने का एक सपना देखा था। यह दु:स्वप्न में बदल गया जब उसके दस्तानों के साथ एक महत्पूर्ण मैच में छेड़खानी कर साजिश रची गई और उसे एक औसत दर्जे के बॉक्सर, लेकिन राजनीतिक रूप से मजबूत प्रतिद्वंद्वी के हाथों शिकस्त झेलना पड़ी। अपराधी उसका अपना ही कोच देव खत्री था।
 
इस घटना के बाद आदि बिखर गया। बॉक्सिंग से उसका मोह मंग हो गया। उसका जीवन शराब, वेश्यालयों और लड़ाई में तब्दील हो गया। उसके वफादार दोस्त उसे किसी तरह एक निचले दर्जे की भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का कोच बन जाने के लिए राजी किया। उसे चेन्नई भेजा जाता है। 
webdunia

आदि का सपना अभी भी जिंदा है। वह मधी नामक एक उत्साही लड़की को चुनता है जो मछुआरा समुदाय से है। आदि को उसमें एक चैम्पियन नजर आता है। मधी के जरिये आदि अपना गोल्ड जीतने का सपना पूरा करना चाहता है, लेकिन आदि के पास उसका विश्वास जीतने, उसे प्रशिक्षित करने और अपना सपना पूरा करने के लिए नौ महीने हैं। 
 
webdunia
नौ महीने बाद विश्व चैम्पियनशिप होने वाली है और शुरू होती है एक असहज साझेदारी की यात्रा जिसमें एक पुरुष अपने खेल से प्यार करती है और लड़की को अपनी आजादी से प्यार है। यह एक सुंदर दोस्ती की भी शुरुआत है जिसकी यात्रा एक असंभव सपने को पूरा करने की दिशा में आरंभ होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप 'साला खड़ूस' देखेंगे?