Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पानीपत : मूवी प्रिव्यू

हमें फॉलो करें पानीपत : मूवी प्रिव्यू
, सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (14:16 IST)
निर्माता : सुनीता गोवारीकर, रोहित शेलातकर 
निर्देशक : आशुतोष गोवारीकर
संगीत : अजय-अतुल 
कलाकार : अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल, कुणाल कपूर, सुहासिनी मुले, ज़ीनत अमान 
रिलीज डेट : 6 दिसम्बर 2019 
 
आशुतोष गोवारीकर की बड़े बजट की फिल्म 'पानीपत' रिलीज होने जा रही है जिसमें अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है कि यह इपिक वॉर फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। 

webdunia

 
फिल्म की कहानी 1761 में सेट है। उस समय मराठा पूरे भारत में सबसे शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में उभरे। उन्हें दूर-दूर तक कोई चुनौती देने वाला नजर नहीं आ रहा था। 

webdunia

 
उनकी खुशी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह पाती है क्योंकि अफगान राजा अहमद शाह अब्दाली (संजय दत्त) ने भारत पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई है। 

webdunia

 
सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) को मराठा पेशवा आदेश देते हैं कि किसी भी कीमत पर अब्दाली को रोका जाए। इस प्रकार दोनों सेनाओं के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करण जौहर ने बताया, दोस्ताना से कितनी अलग होगी दोस्ताना 2