Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किस किसको प्यार करूं की कहानी

हमें फॉलो करें किस किसको प्यार करूं की कहानी
बैनर : वीनस रेकॉर्ड्स एंड टेप्स
निर्माता : रतन जैन, गणेश जैन, अब्बास बर्मावाला, मस्तान बर्मावाला 
निर्देशक : अब्बास-मस्तान 
संगीत : जावेद मोहसिन, अमजद, नदीम
कलाकार : कपिल शर्मा, एली अवराम, मंजरी फडणीस, सिमरन कौर मुंडी, वरूण शर्मा, शरत सक्सेना, अरबाज खान, मनोज जोशी, जैमी लीवर 
रिलीज डेट : 25 सितम्बर 2015 
एसआरके (कपिल शर्मा) का पूरा नाम है शिव रामा कृष्णन। एसआरके की एक अजीब प्रवृत्ति है। न चाहते हुए भी उसकी शादी हो जाती है। एक, दो बार नहीं बल्कि पूरे तीन बार उसके साथ इस तरह का हादसा होता है। 
webdunia

तीनों शादियां उसकी इच्छा के खिलाफ होती है। वह अपनी मदद करने की आदत का शिकार हो जाता है। लड़कियों तो वह 'न' बोल ही नहीं पाता। अपनी तीनों पत्नियों को वह एक ही बिल्डिंग के तीन अलग-अलग फ्लोर पर रखता है। 
webdunia

वह इस सच को बहुत ही मुश्किल के साथ छिपाकर रखता है। एसआरके के न चाहने के बावजूद उसकी तीनों पत्नियों में बातचीत शुरू हो जाती है जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल जाती है। तीनों इस बात से अनजान है कि तीनों का एक ही पति है, एसआरके। 
webdunia

तीन पत्नी होने के बावजूद एसआरके की एक गर्लफ्रेंड भी है जिसे वह सचमुच में बहुत चाहता है। 
webdunia

क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर पाएगा? क्या तीनों पत्नियों के आगे उसका राज खुलेगा? ठहाकों के साथ इन प्रश्नों के जवाब फिल्म में मिलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप किस किसको प्यार करूं देखेंगे?