Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे पाएं क्रोध से छुटकारा?

भगवान बुद्ध के क्रोध पर उपाय

हमें फॉलो करें कैसे पाएं क्रोध से छुटकारा?
FILE

क्रोध करने से मनुष्य का चेहरा कुरूप हो जाता है, उसे पीड़ा होती है, वह गलत काम करता है, उसकी संपत्ति नष्ट हो जाती है, उसकी बदनामी होती है, उसके मित्र और सगे-संबंधी उसे छोड़ देते हैं और उस पर तरह-तरह के संकट आते हैं।

भगवान गौतम बुद्ध के अनुसार क्रोध और क्षोभ उत्पन्न होने पर इससे पांच प्रकार से छुटकारा पाया जा सकता है :-

1. मैत्री से : जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके प्रति मैत्री की भावना करो।

webdunia
FILE
2. करुणा से : जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके प्रति करुणा की भावना करो।

3. मुदिता : जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके प्रति मुदिता की भावना करो।

4. उपेक्षा से : जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके प्रति उपेक्षा की भावना करो।

5. कर्मों के स्वामित्व की भावना से : जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके बारे में ऐसा सोचो कि वह जो कर्म करता है, उसका फल अच्छा हो या बुरा, उसी को भोगना पड़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi