गुरु-चन्द्र ने बनाया श्रीराम को आदर्श
जानिए, श्रीराम की जन्मकुंडली के सितारे
श्रीराम आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के रूप में जाने जाते हैं। राम का अवतार भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। जब ऋषि-मुनियों पर अत्याचार बढ़ने लगा तब भगवान विष्णु जी ने राम के रूप में इस पावन धरा पर अवतरण लिया और इनके प्रबल सहयोग के लिए भगवान शिव ने संकटमोचन बजरंग बली के रूप में जन्म लिया।
भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी, गुरु पुष्य नक्षत्र, कर्क लग्न में राजा दशरथ व माता कौशल्या के पुत्र के रूप में जन्म हुआ।