Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डॉ. हर्षवर्धन : स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सकेगा

कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है...

हमें फॉलो करें डॉ. हर्षवर्धन : स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सकेगा
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

डॉ. हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसंबर 1954 को कर्क चन्द्र राशि लग्न दिल्ली में हुआ। आपको भाजपा ने विजय गोयल के स्थान पर बदला है।

FILE


हर्षवर्धन के जन्म के समय योगकारी मंगल अष्टम भाव में है जो राज्य सुख देने में रूकावटों को पैदा कर सकता है।

मंगल का वर्तमान में सिंह का गोचरीय भम्रण चल रहा है, जिसकी जन्म के समय बैठे मंगल पर सप्तम दृष्टि पड़ रही है। जो प्रबल रूप से मंगल के शी‍त प्रभाव को बढ़ा रहा है।

गुरु जन्म के समय उच्च का होकर वक्री है और लग्न में भी है। वर्तमान में गुरु द्वादश भाव से गोचरीय भ्रमण कर रहा है यह भाग्य का व्यय स्थान भी है। इधर शनि महाराज उच्च के होकर चतुर्थ भाव से गोचरीय भ्रमण कर रहे हैं।


हर्षवर्धन जीत तो जाएंगे लेकिन सत्ता में आना मुश्किल है। शनि उनके जन्म के समय उच्च का होकर चतुर्थ भाव में है। जिसकी दशम भाव पर नीच दृष्टि है।

webdunia
FILE


इस प्रकार से देखा जाए तो जन्म व गोचर दोनों से नीच की दृष्टि है और इसी कारण आपको सत्ता के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली इस बार स्पष्ट बहुमत से सभी को दूर रखेगी। जोड़तोड़ की ही राजनीति में जो भारी पड़ेगा, वही सत्ता के गलियारे तक पहुंचेगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi