Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(षष्ठी तिथि)
  • तिथि- आश्विन शुक्ल षष्ठी
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहुर्त-सरस्वती आह्वान (पुस्तक पर स्थापित), वक्री गुरु गोचर प्रारंभ
  • राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

कन्या पूजन का महत्व

हमें फॉलो करें कन्या पूजन का महत्व
ND
देवी के दर्शन करने और नौ दिन तक व्रत करने और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बहुत महत्व है। दो वर्ष से लेकर 11 वर्ष तक की कन्या पूजन का विधान है।

दो वर्ष की कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्ति, चार वर्ष की कल्याणी, पाँच वर्ष की रोहिणी, छः वर्ष की बालिका, सात वर्ष की चंडिका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष की कन्या सुभद्रा कहलाती है।

सभी शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है। होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi