Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओडिशा में Covid 19 के 11,607 नए मामले, 6 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें ओडिशा में Covid 19 के 11,607 नए मामले, 6 लोगों की मौत
, बुधवार, 19 जनवरी 2022 (13:04 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 11,607 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,67,094 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई।

 
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 8,494 हो गई है। पिछले 3 महीने से अधिक समय बाद प्रदेश में 1 दिन में मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं, वहीं मंगलवार की तुलना में संक्रमण के 521 ज्यादा मामले आए हैं।

 
बुलेटिन में बताया गया कि नए मामलों में 991 बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए कुल 69,502 नमूनों की जांच की गई। राज्य में वर्तमान में 84,770 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 10,73,777 लोग ठीक हो चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एयरपोर्ट पर दुबई जाने के लिए गए थे, पहुंच गए कोविड केयर सेंटर