Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में Unlock-8 : 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, इन राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल

हमें फॉलो करें दिल्ली में  Unlock-8 : 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, इन राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल
, सोमवार, 26 जुलाई 2021 (08:19 IST)
कोरोनावायरस के मामलों में कमी को देखते हुए दिल्ली में आज से अनलॉक-8 (Delhi Unlock-8) की शुरुआत हो गई है। शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 100 कर दी गई है। देश के कई राज्यों में स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है। दिल्ली मेट्रो सेवा पूरी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू होगी।

दिल्‍ली की सरकार ने इस बार सिनेमाघरों को भी 50 % क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। शिक्षण संस्‍थानों में फिजिकल प्रेजेंस की इजाजत जारी रहेगी लेकिन रेगुलर ऑफलाइन क्‍लासेज अभी शुरू नहीं होंगी यानी दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स फिलहाल बंद रहेंगे।

मध्यप्रदेश में आज से 11वीं और 12वीं के स्कूल खुल रहे हैं। 11वीं के छात्रों को मंगलवार और शुक्रवार तो वहीं 12वीं के छात्रों के सोमवार और गुरुवार को आने की अनुमति होगी।

इसके अलावा गुजरात में भी आज से 9वीं, 10वीं और 11वीं की कक्षाएं खुलेंगी। अभी 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल आने की इजाजत होगी। ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगी।

उड़ीसा और पंजाब में भी आज से 10वीं और 12वीं कक्षा की इजाजत दे गई है। कर्नाटक में कॉलेज खोलने की इजाजत दे दी गई है। नागालैंड में हायर सेकंडरी स्कूल खोले जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन हुए शुरू, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया