Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वाण खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या है मामला

हमें फॉलो करें अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वाण खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या है मामला
, मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (00:17 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और सोहेल खान तथा उनके बेटे निर्वाण खान के खिलाफ बीएमसी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों दुबई से लौटे थे, लेकिन होटल में क्वारंटीन होने की बजाय सीधे घर चले गए।
webdunia
नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि तीनों खान को पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यूएई से मुंबई लौटने के बाद दिशा-निर्देशों के अनुसार उपनगरीय बांद्रा में एक होटल में ठहरने के लिए कहा गया था, लेकिन वे इसकी बजाय अपने घर चले गए।
 
खार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में आई तकनीकी गड़बड़ी, शिकायतों के बाद कंपनी ने 'बिक्री' रोकी