Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रांस ने दी AstraZeneca टीका लगवाने वालों को देश में आने की अनुमति

हमें फॉलो करें फ्रांस ने दी AstraZeneca टीका लगवाने वालों को देश में आने की अनुमति
, शनिवार, 17 जुलाई 2021 (17:55 IST)
पेरिस। फ्रांस ने भारत में उत्पादित कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के टीके एस्ट्राजेनेका (भारत में कोविशील्ड नाम से) की खुराक लेने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को देश में आने की अनुमति दे दी है। यह फैसला रविवार से प्रभावी होगा।

प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को जारी बयान के मुताबिक इसके साथ ही फ्रांस ने कोरोनावायरस के डेल्टा प्रकार के संक्रमण को रोकने और अस्पतालों को दबाव से बचाने के लिए सीमा पर जांच और कड़ी कर दी है। फ्रांस ने भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित एस्ट्राजेनेका टीका लगवाने वालों को देश में आने की अनुमति यूरोपीय संघ द्वारा केवल यूरोप में उत्पादित एस्ट्राजेनेका टीके को मान्यता देने पर हुई आलोचना के बाद दी है।
ALSO READ: पाकिस्तान में Coronavirus की चौथी लहर ने पकड़ा जोर
कई यूरोपीय देश पहले ही भारत में निर्मित एस्ट्राजेनेका टीके को मान्यता दे चुके हैं, जिनका बड़े पैमाने पर ब्रिटेन और अफ्रीका में इस्तेमाल हो रहा है। प्रत्येक देश में अलग-अलग नियम होने की वजह से इस साल गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करना और जटिल हो गया है।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
फ्रांस ने अब तक चीन या रूसी टीकों को मान्यता नहीं दी है। यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने अब तक फाइजर/बायोएनटेक, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन और एस्ट्राजेनेका के टीके को अधिकृत किया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आगरा में सवा 8 करोड़ की डकैती, चेहरों को ढंका, कर्मचारियों को बनाया बंधक और लूट गए 17 किलो सोना-नकदी