Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 24948 नए कोरोना केस, 103 संक्रमितों की मौत

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में 24 घंटे में 24948 नए कोरोना केस, 103 संक्रमितों की मौत
, शनिवार, 29 जनवरी 2022 (00:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 24948 नए मामले सामने आए, जबकि 103 मरीजों की मौत हुई, जो राज्य में 6 अक्टूबर के बाद से इस महामारी से मरने वाले दैनिक मरीजों की सबसे अधिक संख्या है।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोनावायरस के 24948 नए मामले सामने आए। वहीं 45,648 मरीज़ ठीक हुए, जबकि 103 मरीज़ों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 सकारात्मकता दर 10.32 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसी बीच राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 110 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे अब तक नए संस्करण से प्रभावित रोगियों की कुल संख्या राज्य में 3,040 पहुंच गई है। राज्य में इस वक्त 2.66 लाख से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में वर्तमान में 14,61,370 लोग होम क्वॉरंटाइन में हैं। जबकि दूसरी ओर मुंबई में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। यहां शुक्रवार को 1312 मरीजों की पुष्टि हुई, जो गुरुवार के 1,384 संक्रमितों की तुलना में थोड़ा कम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में कोरोना के 31198 नए मामले, 50 लोगों की मौत