Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona virus : ऑस्ट्रेलिया में मृतकों की संख्या 12 हुई, 2800 लोग पॉजिटिव

हमें फॉलो करें Corona virus : ऑस्ट्रेलिया में मृतकों की संख्या 12 हुई, 2800 लोग पॉजिटिव
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (19:45 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और देश में करीब 2800 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में विक्टोरिया प्रांत में 3 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।

विक्टोरिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रेट सूटन ने बताया, राज्य में जिन 3 लोगों की मौत हुई है उनकी उम्र 70-75 वर्ष के आसपास थी और वे सभी पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हालात से गंभीरता से निपटा जा रहा है और देश में अब तक 1,78,000 लोगों की जांच हुई है। उन्होंने बताया कि रोजाना अब 10,000 जांच की जा सकेगी। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 2800 के आसपास पहुंच गई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया, गुरुवार दोपहर तक संक्रमित लोगों की संख्या 2,793 हो गई थी।न्यू साउथ वेल्स में संक्रमण के अब तक 1,219 मामले सामने आए हैं। यहां 10 साल से कम उम्र के 2 बच्चे भी वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Life in the time of corona: कास्‍ट अवे: जिंदगी कभी न थकने वाला समंदर