Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना के नए स्वरूप के बाद ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए रेड लिस्ट यात्रा प्रतिबंध शुरू

हमें फॉलो करें कोरोना के नए स्वरूप के बाद ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए रेड लिस्ट यात्रा प्रतिबंध शुरू
, शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (17:02 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के भारतीय स्वरूप से जुड़े 55 और मामले पाए जाने के बाद भारत से आने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार से रेड लिस्ट कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध शुरू हो गए। इन प्रतिबंधों के तहत भारत से लोगों के ब्रिटेन आने पर रोक है और नई दिल्ली से अपने देश लौट रहे ब्रिटिश तथा आयरिश नागरिकों के लिए होटल में 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है।

 
प्रतिबंध तब शुरू हुए जब ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की इकाई पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने देश में वायरस के तथाकथित दोहरे उत्परिवर्तन वाले भारतीय स्वरूप बी.1.617 से जुड़े संक्रमण के 55 और मामले पाए जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही वायरस के इस स्वरूप से जुड़े मामलों की कुल संख्या ब्रिटेन में 132 हो गई है।

webdunia
 
ब्रिटेन में वायरस के इस स्वरूप को वैरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन (वीयूआई) श्रेणी में रखा गया है। रेड लिस्ट प्रतिबंधों की शुरुआत होने से पहले ब्रिटेन के लिए भारत से अंतिम उड़ान गुरुवार की शाम लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी, जो नई दिल्ली से पहुंची थी। ब्रिटेन ने रेड लिस्ट श्रेणी के यात्रा प्रतिबंधों में 40 देशों को शामिल किया है जिन्हें कोरोनावायरस के नए स्वरूपों के प्रसार के लिहाज से अत्यंत जोखिम वाला माना जा रहा है। 
(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पानीपत से सिरसा के लिए चला ऑक्सीजन टैंकर हुआ लापता...