Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल ने भाजपा को दुर्योधन कहा, खुद को अर्जुन...

हमें फॉलो करें केजरीवाल ने भाजपा को दुर्योधन कहा, खुद को अर्जुन...
नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (11:17 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने परोक्ष रूप से खुद को अर्जुन करार देते हुए भाजपा को दुर्योधन कहा है। 
 
केजरीवाल ने महाभारत का उदाहरण पेश करते हुए एक ट्‍वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से सेना मांगी थी, जबकि अर्जुन ने कृष्ण का साथ मांगा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ पूरा तंत्र है, जबकि हमारे साथ भगवान।
 
webdunia
एक अन्य ट्‍वीट में केजरीवाल ने कहा कि हमें खबर मिली है कि भाजपा उम्मीदवार वोट खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में पैसा बांट रहे हैं। वे गरीबों के वोटर आईडी भी अपने कब्जे में ले रहे हैं। 


भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल अब भगवान भरोसे ही है। उन्हें जनता पर भरोसा नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi