Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ने आसान की केजरीवाल की राह...

हमें फॉलो करें भाजपा ने आसान की केजरीवाल की राह...
नई‍ दिल्ली , मंगलवार, 20 जनवरी 2015 (10:32 IST)
नई‍ दिल्ली। दिल्ली में सीएम पद के लिए भले ही भाजपा ने किरण बेदी के रूप में केजरीवाल के सामने कड़ी चुनौती पेश की हो पर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कमजोर उम्मीदवार खड़ाकर यहां उनकी राह आसान कर दी।
 


भाजपा ने यहां से नुपूर शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा हैं। नुपूर 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष चुनी गई थीं और 2008 के चुनावों में भी यहां से टिकट की दावेदार थीं। उस समय पार्टी ने केजरीवाल के सामने विजेंद्र गुप्ता के रूप में ज्यादा मजबूत उम्मीदवार खड़ा किया था।

कहा जा रहा था कि इस सीट पर भाजपा किरण बेदी को चुनाव लड़ा सकती है पर उन्हें कृष्णानगर से चुनाव लड़वाया जा रहा है। यह सीट भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती है। पिछले चुनाव में हर्षवर्धन ने यहां से भारी मतों से चुनाव जीता था।
 
ऐसा लगता है कि किरण बेदी भी यह मानती है कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार कमजोर है। तभी उन्होंने आप संयोजक की बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वह विधानसभा में केजरीवाल से बहस करेगी।
 
कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ यहां से किरण वालिया को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री वालिया दिल्ली कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi