Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'टिकट' पर भाजपा में बवाल, धीर सिंह का इस्तीफा

हमें फॉलो करें 'टिकट' पर भाजपा में बवाल, धीर सिंह का इस्तीफा
नई दिल्ली , बुधवार, 21 जनवरी 2015 (08:33 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज धीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
 
दूसरी ओर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में जमकर हंगामा किया। समर्थक सतीश उपाध्याय को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। सतीश उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने खुद चुनाव नहीं लेने का फैसला किया।
 
ओखला से टिकट नहीं मिलने से नाराज धीर सिंह बिधूडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उनके बजाए बसपा से आए ब्रह्म सिंह को टिकट दिया।
 
इससे पहले भाजपा दफ्तर में पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी टिकट बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

एक पूर्वांचली नेता राजीव तिवारी ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लोगों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किए बिना उनका समर्थन चाहती है। पिछली बार उन्होंने छह पूर्वांचलियों को मैदान में उतारा था लेकिन इसबार सिर्फ एक बुराड़ी सीट दी गई है।'
 
उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि पंजाबियों और उत्तराखंडियों के भी प्रतिनिधित्व की अनदेखी की गई है जबकि उनकी भी अच्छी खासी आबादी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi