Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सतीश उपाध्याय- अब केजरीवाल राजनीति छोड़ेंगे या मैं

हमें फॉलो करें सतीश उपाध्याय- अब केजरीवाल राजनीति छोड़ेंगे या मैं
, बुधवार, 14 जनवरी 2015 (17:33 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल पर सनसनी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाऊंगा। 
उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे जिन दो कंपनियों की बात कर रहे हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि आप नेता सबूत पेश करें, यदि साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या फिर वे राजनीति छोड़ने के लिए तैयार रहें। 
 
उन्होंने कहा कि व्यापार करना कोई गुनाह नहीं है। मेरी कोई बिजली कंपनी नहीं है। केजरीवाल झूठ बोलते हैं। मेरी कंपनी मीडिया एजुकेशन का काम करती है, पॉवर से उनका कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर मौजूद भाजपा के महामंत्री आशीष सूद ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi