Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रचार का आखिरी दांव खेलेंगी भाजपा, आप, कांग्रेस...

हमें फॉलो करें प्रचार का आखिरी दांव खेलेंगी भाजपा, आप, कांग्रेस...
नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (11:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, आप और कांग्रेस मतदाताओं के बीच आखिरी दांव खेलने की तैयारी कर रही है।
 
आज शाम दिल्ली में रैलियों, जनसभाओं और रोडशो का शोर थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार केवल घर-घर पहुंचकर ही मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।
 
प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 70 रैलियों का कार्यक्रम बनाया है। रैलियों में कई मंत्रियों, सांसदों और स्टार प्रचारकों के शामिल होने की संभावना है।
 
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी भी रोड शो के अलावा पदयात्रा करने की तैयारी में है। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो प्रचार के आखि‍री दिन पदयात्रा करें और वोटरों से सीधा संपर्क बनाएं।
 
कांग्रेस भी आज अपना पूरा जोर लगाने जा रही है। राहुल गांधी आज यहां 2 रोड शो करेंगे। अजय माकन पूरे जोश के साथ रोड शो करके पब्ल‍िक से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi