Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेदी और केजरीवाल में होगा कड़ा मुकाबला

हमें फॉलो करें बेदी और केजरीवाल में होगा कड़ा मुकाबला
नई दिल्ली , सोमवार, 19 जनवरी 2015 (23:40 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भाजपा की किरण बेदी के बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ा मुकाबला है। यह खुलासा एक समाचार चैनल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में किया गया है। 
 
एबीपी न्यूज-नील्सन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार 47 फीसदी लोगों की पसंद के साथ केजरीवाल अब भी मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वाधिक तरजीही उम्मीदवार बने हुए हैं जबकि हाल में भाजपा में शामिल हुईं किरण बेदी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। उन्हें 44 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया।
 
महिला उत्तरदाताओं में केजरीवाल अधिक लोकप्रिय हैं। तकरीबन 50 फीसदी महिलाओं ने केजरीवाल का समर्थन किया जबकि बेदी को 41.1 फीसदी महिलाओं का समर्थन मिला। सर्वेक्षण के अनुसार तकरीबन 44 फीसदी लोगों का मानना है कि बेदी को आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहिए था जबकि 33 फीसदी लोगों का मानना है कि भाजपा में शामिल होकर उन्होंने सही किया, वहीं 23 फीसदी लोगों का मानना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस पार्टी में शामिल हुईं।
 
webdunia
यह सर्वेक्षण 17 जनवरी से 19 जनवरी के बीच 1489 लोगों के बीच किया गया। न्यूज नेशन’ चैनल द्वारा 11 से 15 जनवरी के बीच कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा रहने की संभावना जताई गई है। इसमें किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर है। आप को इस सर्वेक्षण में थोड़ी बढ़त दिखाई गई है। इसके अनुसार आप को 31 से 35 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं।
 
सर्वेक्षण में कहा गया है कि जबर्दस्त प्रचार अभियान और लोकलुभावन मुद्दों की वजह से आप को बढ़त हासिल है और उसे 38 फीसदी वोट मिलने की संभावना है जबकि भाजपा को 37 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
 
कड़ी टक्कर होने के बावजूद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वाधिक पसंदीदा उम्मीदवार हैं। 40 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनका समर्थन किया जबकि 38 फीसदी दिल्लीवासियों का मानना है कि भाजपा स्थिर सरकार दे सकती है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi