Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किरण बेदी होंगी मुख्यमंत्री उम्मीदवार!

हमें फॉलो करें किरण बेदी होंगी मुख्यमंत्री उम्मीदवार!
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जनवरी 2015 (11:09 IST)
नई दिल्ली। भाजपा में शामिल हुई किरण बेदी को एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। खबरों के मुताबिक उनके अनुभव का लाभ लेते हुए दिल्ली चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया जा सकता है।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक टीवी चैनल को कहा कि बेदी के प्रशसानिक अनुभव को देखते हुए दिल्ली चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका दी जा सकती है। बेदी ने भी कहा है कि वे बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। ‍बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने भी कहा कि दिल्ली पार्टी किरण बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार है। 

बेदी ने कहा कि वे बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। बेदी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नकारात्मक राजनीति करते हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi