Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किरण ने लाला लाजपत राय को भी बनाया भाजपाई!

हमें फॉलो करें किरण ने लाला लाजपत राय को भी बनाया भाजपाई!
नई दिल्ली , बुधवार, 21 जनवरी 2015 (11:40 IST)
नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामंकन भरने के लिए निकली किरण बेदी उस समय विवादों में फंस गई जब उन्होंने लाला लाजपत राय की मूर्ति को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा का दुपट्टा भी उन्हें पहना दिया। 
 
लाला लाजपत राय की मूर्ति को फूल चढ़ाते समय हुए इस वाक्ये पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। हालांकि बाद में किरण ने इस हटा लिया।
 
कांग्रेस ने किरण बेदी पर हमला करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय पूरे देश के नेता हैं, उनको किरण बेदी भाजपा का दुपट्टा कैसे पहना सकती है?
 
किरण के रोड शो के दैरान भाजपा सांसद हर्षवर्धन, महेश गिरी, विजय गोयल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें (बेदी) स्वतंत्रता सेनानियों का 'भगवाकरण' नहीं करना चाहिए।
 
केजरीवाल ने कहा, 'कम से कम स्वतंत्रता सेनानियों को बख्श दो। कम से कम उन स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण मत करो। स्वतंत्रता सेनानी किसी पार्टी के नहीं होते, वे देश के होते हैं। हमें उन्हें भाजपा या कांग्रेस या इस और उस पार्टी में नहीं बांटना चाहिए।' बेदी कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी जो भाजपा का गढ़ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi