Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी गरजे, दिल्ली को बर्बाद करने वालों को दंड दें...

हमें फॉलो करें मोदी गरजे, दिल्ली को बर्बाद करने वालों को दंड दें...
नई दिल्ली , शनिवार, 10 जनवरी 2015 (17:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को सीधे निशाने पर लिया और यहां की जनता से अपील की कि जिन लोगों ने दिल्ली का 1 साल बर्बाद और तबाह किया उन्हें ऐसी सजा दें कि वे फिर नहीं पनपने पाएं।
 
मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 साल करने जैसे कई झूठ फैलाए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में झूठ की बड़ी फैक्टरी पूरे जोर-शोर से चल रही है। वे झूठ बोलने में माहिर हैं। लेकिन मोदी कोई पीठ में छुरा घोंपने वाला इंसान नहीं है। यह सरासर झूठ है। आगे भी ऐसे जाने कितने झूठ फैलाए जाएंगे, लेकिन आप उन पर भरोसा नहीं करना।
 
दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार चुनने का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि  एक साल बर्बाद हो गया दिल्ली का। जिसने दिल्ली का एक साल बर्बाद और तबाह किया उन्हें (चुनाव में) सज़ा दी जाए। जिन्होंने दिल्ली को स्थिर सरकार नहीं दी उन्हें पनपने नहीं दिया जाए।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 49 दिन की सरकार चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर जोरदार प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि कभी ऐसा नेता देखा है, जो खुद कहे कि ‘मैं अराजकतावादी हूं’। अगर वे अराजकता चाहते हैं तो जंगलों में जाकर नक्सलियों में शामिल हो जाएं। दिल्ली में नक्सलवाद नहीं चलने दिया जा सकता है।
 
भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का दिल्लीवासियों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में ऐसी स्थिर और मजबूत सरकार देगी, जो न सिर्फ खराब हुए 1 साल की खाई भरेगी बल्कि 15 साल के (कांग्रेस शासन के) अधूरे सपनों को भी पूरी करेगी।
 
'आप' नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिनको जो काम आता है उन्हें वह काम दीजिए। जिन्हें फुटपाथ पर बैठने, धरना देने की आदत और मास्टरी हो उन्हें वह मास्टरी करने दें और हमारी मास्टरी अच्छी सरकार बनाने की है, हमें वह करने दें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi